देवकर साहेब जी, सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान एवं संरक्षण के लिए सदैव प्रयासरत हैं। वे मानते हैं कि भारतीय संस्कृति ही विश्व को सही दिशा दिखा सकती है। उनके नेतृत्व में मंदिरों का जीर्णोद्धार, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, युवाओं में संस्कारों का संचार, एवं वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने के कार्य किए जा रहे हैं। नियमित रूप से भजन संध्या, प्रवचन, और धार्मिक यात्राओं का आयोजन भी कराया जाता है। देवकर साहेब जी की प्रेरणा से आज युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से पुनः जुड़ रही है।
गौ सेवा | मानव सेवा | सनातन संस्कृति