devkar saheb
devkar saheb

देवकर साहेब जी

राजनीतिक जीवन :

मेरे पिताजी श्री तारन लाल साहू सहित सभी जन-सम्बन्धी भारतीय जनता पार्टी के नीति और रीति से प्रभावित थे; अतःमुझे स्वतः भाजपा के प्रति बचपन से ही लगाव रहा।

 बाल्यकाल में, स्थानीय चुनावों में स्लोगन लिखना, पोस्टर आदि चिपकाने जैसे कार्य में मैं अपने पिता के सहयोग से सदैव अग्र कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था।

वर्ष 2009 से 2019 के मध्य छत्तीसगढ़ में "रमन सरकार " के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम तथा योजनाओं में एक सहयोगी के रूप में कार्य किया।

वर्ष 2014 विधान सभा चुनाव में मेरी भूमिका अपने क्षेत्रों में विशेष रही,जिसके परिणाम स्वरुप मेरे कार्य क्षेत्र में भाजपा सदैव विजयी रही।

 समय दर समय केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे - आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना, आयुष्मान योजना, बीमा योजना, जन धन योजना, आवास योजना, अटल पेंशन योजना, अंतर्राष्ट्रीय योग, वोकल फॉर लोकल इत्यादि को जमीनी स्तर पर विभिन्न मंचों के माध्यम से सफल बनाने का अथक प्रयास किया।

 Covid - 19 महामारी के दौरान अस्पताल पहुंच को सफल बनाने हेतु 8 महीनों के लिए आश्रम से 4 गाड़ी को निःशुक्ल स्व खर्चों पर समर्पित किया।

"भोजन दान जन कल्याण" स्लोगन के साथ महामारी के दौरान कई स्थानीय जन के साथ- साथ अनेक अस्पतालों में निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की ।

राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हेतु विशेष योगदान के लिए "हर घर राम " के नारे के साथ आश्रम सहित घर - घर से चंदा इकठ्ठा कर, मंदिर के नींव निर्माण में अपनी आहुति दी।

 एक अथक कार्यकर्ता के रूप में मैं कल,वर्तमान और आने वाले कल में भाजपा के लिए पूर्णरूप से सदैव कार्यरत रहूँगा।

मेरा उद्देश्य:

 विदित है, मैं एक कबीर पंथीय सन्यासी संत हूँ अतः मैं सदैव जाति, विजाति से परे, कार्यबल, शिक्षा तथा ज्ञान को महत्व देता हूँ।

जब भी मैं एक अधिकारी, कार्यकर्त्ता या सेवक के रूप में निर्णय लेता हूँ मुझे कबीर के दोहे सदैव स्मरण रहते हैं ।जो हैं "कबीर जब हम पैदा हुए, जग हंसा हम रोए, ऐसी करनी कर चलो, हम हंसे जग रोए।"


gallery 1 gallery 2 gallery 3 gallery 4 gallery 5 gallery 6