जीवन यात्रा

2004

शैक्षणिक उत्कृष्टता की शुरुआत

माध्यमिक शिक्षा में पूरे तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी उपलब्धि ने आगे बढ़ने और निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

2004
2009

सामाजिक एवं आध्यात्मिक सेवा की शुरुआत

पूज्य गुरुदेव श्री असंग देव जी से दीक्षा लेकर संत परंपरा एवं सेवा कार्यों के प्रति समर्पण की शुरुआत हुई। इसी वर्ष जन्मभूमि छत्तीसगढ़ में आश्रम के सम्पूर्ण कार्यभार की जिम्मेदारी प्राप्त हुई।

2009
2010–2014

ग्राम विकास एवं जनसेवा कार्य

आश्रम के माध्यम से गौसेवा, ग्राम विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण कार्यों को गति दी। इस दौरान 500+ गौवंश की देखरेख एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण गतिविधियों का विस्तार किया गया।

2010–2014
2014

राजनीतिक एवं संगठनात्मक सक्रियता

विधानसभा चुनावों में क्षेत्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

2014
2015–2019

जनकल्याण एवं सरकारी योजनाओं का विस्तार

छत्तीसगढ़ में विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे: आयुष्मान भारत योजना जन धन योजना, आवास योजना, अटल पेंशन योजना, आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

2015–2019
2020

कोविड-19 महामारी सेवा कार्य

महामारी के दौरान 8 महीनों तक निःशुल्क वाहनों की सेवा प्रदान की तथा अस्पतालों एवं जरूरतमंदों के लिए भोजन व्यवस्था की। “भोजन दान जन कल्याण” अभियान के माध्यम से अनेक लोगों को राहत पहुंचाई।

2020
2021

राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान

“हर घर राम” अभियान के तहत जन-जागरण एवं सहयोग अभियान चलाकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु जनसमर्थन एवं सहयोग जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

2021
2022 - 2026

संगठनात्मक नेतृत्व एवं राष्ट्रीय भूमिका

भारतीय जनता पार्टी संगठन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। इसके बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर रणनीति, संगठन समन्वय और कार्यकर्ता प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाई।

2022 - 2026